पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाजा
बांदा। जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के खहरा गांव निवाासी लक्ष्मी (16) पुत्री भाऊराम शनिवार की दोपहर को अपनी मां के शिवकुमारी के साथ खेत गयी थी। कुछ देर वहां रूकने के बाद लक्ष्मी अपने घर चली आयी। उस दौरान घर में कोई नही था। लक्ष्मी ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को घर पहुंची मां ने कमरे के अदर जाकर देखा तो बेटी का शव फंदे पर लटक रहा था। थाना प्रभारी मटौंध रामदिनेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। खेत मंे मां-बेटी के बीच कहासुनी होना बताई जा रही है। वह मामले की जांच कर रहे है।