रायबरेली, 10 जनवरी 2024

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में फिरोज गांधी डिग्री कालेज रायबरेली के आडोटोरियम हाल में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण श्रमिकों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उनको दिलाया जाए। साथ ही श्रमिकों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाए जिससे कि अन्य लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही उन्हें अपने श्रम का उचित लाभ भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से श्रमिकों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

जिलाधिकारी ने उपस्थित श्रमिकों से अपील की गई कि श्रम विभाग की योजनाएं श्रमिकों के लिये बहुत ही कल्याणकारी है. सभी निर्माण श्रमिक बन्धु अपना पंजीयन करा कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में कुल 2,54,179 दो लाख चौवन हजार एक सौ उन्यासी निर्माण श्रमिकों का पंजीयन है, उपस्थित समस्त श्रमिक अपने जानने वाले अन्य श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

इस कार्यक्रम में लगभग 500 श्रमिकों के एकत्रित हुए, कार्यक्रम में तहसील सदर के 259 लाभार्थी श्रमिकों को रुपये 1,31,98,687/- (एक करोड़ एकतीस लाख अठानवे हजार छः सौ सत्तासी रुपये) की धनराशि से लाभान्वित किया गया, तथा जनपद रायबरेली में कुल 1014 लाभार्थियों को 3,86,90,379/- (तीन करोड़ छियासी लाख नब्बे हजार तीन सौ उन्यासी रुपये) की धनराशि से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में श्रम विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना आदि के विषय में सहायक श्रमायुक्त श्री आर0एल0 स्वर्णकार द्वारा उपस्थित श्रमिकों को विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, सारा सप्लायर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक ए.एस.ए.एस. मिश्र, विन्द सिंह बिल्डर और आर0 डी0 सिंह आदि श्रमिक प्रतिनिधि अर भी उपस्थित रहे।

—————00000—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *