हैदराबाद – संगारेड्डी के कोल्लूर में अवस्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल कोल्लूर में गत 19 और 20 जनवरी को अंतर विद्यालय आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा,
इसकी जानकारी देते हुवे टीकेडी के मुख्य प्रशिक्षक मो. जहांगीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 13 दिल्ली पब्लिक स्कूल के 105 छात्र छात्राए भाग ले रहे है जिसमें डीपीएस नावी मुंबई, डीपीएस नाचाराम, डीपीएस घाट केशर, डीपीएस मियां पुर, डीपीएस मनावाला अमृतसर, डीपीएस न्नादेर गुल, डीपीएस विद्या सागर, डीपीएस गया, डीपीएस जम्मू, डीपीएस हैदराबाद, डीपीएस विशाखापत्तनम, डीपीएस बैंगलोर (ईस्ट), डीपीएस रानीपुर हरिद्वार तथा डीपीएस कोल्लूर हैदराबाद है, डीपीएस कोल्लूर के आर्चरी मुख्य प्रशिक्षक बंडी स्वामी के देख रेख में यह प्रतियोगिता होगी तथा दिशा निर्देशन दिल्ली पब्लिक स्कूल कोल्लूर की प्रधानधीपिका सीजे वासंता तथा महासचिव पवन कल्याण की होगी !