वाराणसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। सपा मुखिया यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं प्रमुख कार्यकर्ताओं व पूर्व विधायकों संग मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। अखिलेश के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया अखिलेश यादव निजी विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से भट्टी लोहता स्थित जिलाध्यक्ष सुजीत यादव  के घर गए जहां उन्होंने सुजीत की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को ढांढस भी बंधाया कार्यकर्ताओं की ओर से अखिलेश का जगह-जगह स्वागत किया गया। अखिलेश शाम पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। पूर्व सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *