पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। शहर में रेलवे स्टेशन के समीप कुमार लाज में बुधवार को फतेहपुर निवासी एक युवक की लाश बरामद हुई है। जो बेड के चादर से फांसी पर लटकी हुई थी। शव को बरामद करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक ने सुसाइड नोट में अपने आप को जुआंरी और शराबी लिखा और इसी कारण आत्महत्या करना दर्शाया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गवेद्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास स्थित कुमार लाज के मैनेजर अंबर द्वारा आज पुलिस को सूचना दी गई कि उनके लॉज में 16 जनवरी से फतेहपुर के ग्राम दतौली निवासी सोम प्रकाश (36) कमरा लेकर ठहरा हुआ था। आज बुधवार को सवेरे जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पहले आवाज दी गई,, लेकिन आवाज देने के बाद भी कमरे में किसी तरह की हलचल नहीं हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि युवक कमरे में बेड की चादर के सहारे फांसी पर लटका हुआ था और उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें एक मोबाइल नंबर था। इस मोबाइल नंबर के जरिए मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जुआंरी और शराबी हूं, जिसकी वजह से घर के सभी लोग परेशान रहते थे। अब मैं यह वतन छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए जा रहा हूं। इसके लिए किसी पर दोषारोपण नहीं कर रहा हूं, सभी लोग खुश रहें। आत्महत्या के कारण का पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है, परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *