अतर्रा/बांदा। देश के प्रधानमंत्री गरीब मजदूर किसान सभी के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं प्रदेश का किसान हुआ मजदूर आज खुशहाल है उक्त बातें नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल ने ग्राम पंचायत दिखितवारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा।
ग्राम पंचायत दिखितवारा में गुरुवार को विकसित भारत सरकार की गांव गांव चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख नरैनी वा ग्राम प्रधान सुजाता गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए लगातार कार्य कर रही है किसान सम्मन निधि देकर किसानों की स्थिति को मजबूत किया है आज किस उसे पैसे से खाद बीज लेकर खेतों में उत्पादन दुगना कर रहा है जिससे जीवन स्तर ऊपर उठा है आज मोदी सरकार किसान मजदूर सभी के लिए काम कर रही है जनकल्याणकारी योजनाओं से आज देश व प्रदेश मैं लोगों को लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत है आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं बेटियों के संरक्षण संवर्धन के लिए लगातार सरकार काम कर रही है बेटियों में आज आत्मविश्वास है । आज भाजपा सरकार में देश में गरीब मजदूर व्यापारी सभी सुरक्षित हैं सभी को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ग्राम प्रधान सुजाता गौतम ने ग्राम में कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी उन्हों ने सरकार की योजनो को गांव के हर गरीब महिला वा जरूरत मंदो देने का काम किया प्रधान प्रतिनिधि विक्की गौतम ने आए हुए सभी गण मान्य लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान बसरेही अनीस गौतम, ओरहा प्रधान प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, आई एस बी योगेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील द्विवेदी, सचिव अवधेश यादव , कोटेदार विनय गौतम, लाला भैया गौतम , दीपू गुप्ता, अर्जुन मिश्र पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ, अंशु गौतम आदि मौजूद रहे।