बांदा। सोमवार को नगर मटौध में अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में अखंड रामायण पाठ हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी करवाया गया। इसके पश्चात नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मख्य रूप से सुधीर सिंह (रामबाबू) अध्यक्ष नगर पंचायत मटौंध, अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव एवं समस्त सभासद नगर पंचायत सहित कर्मचारी व लोग मौजूद रहे।