बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण, निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना कमासिन पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान काफर पुरवा पुलिया ग्राम छिलोलर से एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी छिलोलर थाना कमासिन हैं।