वाराणसी। मैदागिन स्थित बुलानाला क्षेत्र में दिल्ली के नामी वेज कैफे क्रीम बॉर्न का आउटलेट सोमवार को खुला गया है, जिसका शुभारंभ मेयर अशोक तिवारी के हाथों फीता काटकर तथा शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलन करके हुआ है।
आउटलेट के अधिष्ठाता उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि इस कैफे में बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा, जिसमें मुख्य रूप से बर्गर के कई वैरायटी होंगे, पिज़्ज़ा के कई वैरायटी होंगे, वेफल्स , शेक, आइसक्रीम, मैक्रोनी, पास्ता, की अनेकों नेक वैरायटी यहां मिलेगा। इस क्षेत्र में यह अपने आप में बहुत ही उपयुक्त व स्वादिष्ट कैफे साबित होगा,
इस कैफे में आने वाले सभी ग्राहकों को एक बहुत ही अच्छा माहौल के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा। कैफे के अधिष्ठाता उत्कर्ष वर्मा के दादा श्री शिव गोपाल ने कैफे में पूरे परिवार के साथ पूजन पाठ किया तथा कैफे उद्घाटन के अवसर पर शुभकामना देने वाले सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।