रायबरेली, 24 जनवरी 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह हम सब का दायित्व है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अन्य लोगों को भी जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। मतदान के द्वारा हम एक साफ सुथरी और स्वच्छ सरकार चुनते हैं, जो हमारे हितार्थ काम करती है। हमें न केवल अपने परिवार वालों को बल्कि नाते रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी के अतिरिक्त निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *