वाराणसी । दिनांक 24 जनवरी, आखिरकार देर से ही सही मोदी सरकार ने कर्पूरी जयन्ती की पूर्व संध्या पर देश की सिायसत में ईमानदारी की मिशाल बने बिहार प्रदेश में दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयन्ती पर “भारत रत्न” देने की घोषणा कर दी। महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या 2024 के लोक सभा चुनाव में इस सविता समाज जिसकी आबादी उत्तर प्रदेश में लगभग 3 प्रतिशत है को लोकसभा में टिकट देने का काम करेगी ? आज सभी राजनैतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी करते हुए एससी, ओबीसी वोटों को साधने में जुट गयी है जबकि राजनैतिक पार्टियों द्वारा अबतक कर्पूरी जी के समाज (सविता) को भी जनसंख्या के अनुपात में तो क्या नाम मात्र की भी हिस्सेदारी या भागीदारी से भी दूर रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। पिछले कई वर्षों से लगातार हम लोग देश-प्रदेश के कोने-कोने में जाकर सभायें एवं सम्मेलन कर कर्पूरी जी के जीवन के बारे में लोगो को अवगत कराते रहें ओर कर्पूरी जी के सम्मान में भारत रत्न की मांग करते रहें। कल जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की घोषणा मोदी सरकार ने की। हम सब सरकार के इस घोषणा का स्वागत करते है और भारत के प्रधानमंत्री व वाराणसी के लोकप्रिय सांसद नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महामहिम राष्ट्रपति जी के प्रति आभार व्यक्त करते है।

 

अशोक शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा उ‌द्घाटित यह प्रतिमा भारत के पूर्व मेहनत, लगन, संघर्ष और सहयोग का परिणाम है किन्तु इस प्रतिमा की उपेक्षा की कारण पार्क में व्याप्त दुर्दशा प्रधानमंत्री के विचारों को चिढ़ाता है। भारत रत्न सम्मान के साथ-साथ इस प्रतिमा की जगह एक भव्य और शानदार स्मारक स्थापित किये जाने की जरूरत है जो वाराणसी के सांसद और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा जरूर पूरा किया जायेगा। यह हम सबका विश्वास है।

उक्त मौके पर सोमनाथ मौर्या महानगर अध्यक्ष पि०व० भाजपा ने कहा कि आज देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वीं जन्म जयन्ती बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के गृह मंत्री अमित शाह है।

सेवा समिति संरक्षक दुर्गा प्रसाद शर्मा ने जोरदार मांग रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा गठित “रोहिणी आयोग” की रिपोर्ट को भी लागू किया जाय ताकि अति पिछड़ों के साथ सामाजिक न्याय हो सके और उनका भी चौमुखी विकास हो सके।

 

इस अवसर पर आनन्द शर्मा, भईया लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा आदि के नेतृत्व में सैकड़ो मोटरसाइकिल सहित एक शोभायात्रा जो जाल्हुपुर से चलकर जयन्ती कार्यक्रम स्थल कचहरी पर ढोल नगाड़ो के साथ पहुँचा।

आज वाराणसी के कचहरी स्थित कर्पूरी ठाकुर पार्क में जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति एवं नाई समाज के लोगो ने कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की खुशी में एक-दुसरे को मिठाई खिलाई और कर्पूरी ठाकुर अमर रहें, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों से समूचा क्षेत्र गुजांयमान हो गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के समाज के लोगो ने 24 जनवरी को घर-घर दिपावली मनाने व घी का दीपक जलाने का भी निर्णय लिया साथ ही साथ प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हुए उनके दिर्घायु की कामना भी की।

जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप सर्वश्री राम नरायन शर्मा, जय नरायन शर्मा, आनन्द शर्मा, डा० पी०एन० शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, शशिकान्त शर्मा, भृगुनाथ ठाकुर, राजेश शर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, राम रेनू चन्दन, अजय कुमार शर्मा, श्री राम शर्मा, शिवपाल शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, भईयालाल शर्मा धीरज कपूर शर्मा, नीरज शर्मा, प्रभाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रेमनाथ शर्मा, जनक शर्मा, गौरव शर्मा, फौजदार शर्मा, उमेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, रामअवतार शर्मा, गोपाल शर्मा, आलोक शास्त्री, दीनानाथ शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, राम अवध शर्मा, आशीष शर्मा, डा० प्रदीप शर्मा, राम आशीष ठाकुर, विवेक शर्मा, ऋषिकेश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, गप्पु शर्मा, अनिल शर्मा, श्याम शर्मा, मुख्तार सलमानी, अमित शर्मा, सलाउद्दीन सलमानी, किशन शर्मा, इस्लाम सलमानी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

इस जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता ई० लल्लन शर्मा एवं संचालन विजय प्रताप सरिता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *