बबेरू/बाँदा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 26 जनवरी से बबेरू विधानसभा के सभी जोन सेक्टर बूथों में पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक)जन पंचायत का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में बबेरू विधानसभा के सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव की अगुवाई में ग्राम अलिहा में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें पीडीए के हक और सम्मान की बात की गई सपा विधायक ने कहा कि ये तानाशाही सरकार दलित पिछडो गरीबो का हक और सम्मान छीनना चाहती है साथ ही बाबा साहब द्वारा रचित संविधान को खत्म करना चाहती है ये धोखेबाज लोग लोकतंत्र खत्म करना चाहते है महगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है अन्ना पशु किसानों की कमर तोड़ दिया है किसान बेहाल है ये सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने के बाद आय दुगुनी तो नही हुई लेकिन बिजली खाद जरूर मंहगी हो गयी है श्री विधायक ने सभी से आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख वरुण यादव बाला पटेल कमल पाल पप्पू पटेल ज्ञानसिंह महेंद्र यादव पुत्तन सिंह अखिलेश पाल महेंद्र पटेल हरिश्चंद्र यादव पंकज सिंह रामसुफल यादव डा. बिमलेश खेगर बुद्दा सत्यभवन रामचंद्र अशोक प्रधान श्यामसुंदर खेगर श्रीराम यादव रोहित यादव भूपेंद्र सिंह बल्लू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।