बांदा। रविवार को राइफल क्लब बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज बांदा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बांदा एलेवेन को हराकर राणा एलेवेन ने खिताब जीत लिया। इस मैके पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। आज मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज बांदा, ओमनारायण विदित त्रिपाठी, नवीन प्रकाश नीतु ,प्रियांशू सौरभ ,महेश साहिल ,राजेन्द्र अवस्थी, कुतैमा जमा ,जावेद, बबबू,अबरार, अमीर, रीतेश त्रिपाठी आदि रहे। बांदा इलेवन वर्सेज राणा इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें बांदा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 159 रन बनाए। जिसके जवाब में राणा 11 ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।