जसपुरा/बाँदा। ब्लाक जसपुरा के अंतर्गत आज ग्राम सिकहुला क्रिकेट टूर्नामेंट में विशाल टूनार्मेंट का आयोजन किया गया जिस में से तमाम क्षेत्र की टीमो एव गैर जनपदीय टीम ने प्रतिभाग लिया टूर्नामेंट की शुभारम्भ ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पाल सिकहुला के द्वारा किया गया इस टूनार्मेंट का फाइनल मैच पचखुरा महान हमीरपुर और गौरी चांदपुर जिला फतेहपुर के बीच खेला गया गौरी की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया जिसमे पचखुरा महान पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों के निर्धारित मैच में 168 रनों का लक्ष्य रखा लक्ष्य का पीछा करते हुए गौरी चांदपुर 15.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बना लिया और फाइनल मैच जीत लिया विजेता टीम को टॉफी और 11000 रुपये नगद प्रदान किया गया उप विजेता को ट्राफी 5100 रुपये दिया गया । टूनार्मेंट के मुख्य अतिथ गया प्रसाद निषाद जिला पंचायत सदस्य जसपुरा,धनंजय सिंह एड बोकेट,राजू यादव पूर्व डीडी सी जसपुरा क्रिकेट रोमांचक रहा और दर्शक शन्ति पूर्ण मूक बनकर देखा और आनन्द प्राप्त किये क्षेत्र के गणमान्य प्रधान मौजूद रहे वही स्कॉटर की भूमिका आरिफ पठान खान,और कमेंट्रेटर डा नियायज उद्दीन रहे,जिसके अफ़्फ़ायर नफीस ,अनीस,मर्ज अंपायर वकील अहमद आदि उपस्थित रहे तथा सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *