बांदा। जिला न्यायाधीश बांदा के उप्र दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, इकाई-बांदा एवं चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ इकाई-बांदा का वार्षिक चुनाव मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुन्नीलाल वर्मा निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से सम्पन्न कराया गया। जिसमें उप्र दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ इकाई, बांदा के अध्यक्ष पद पर तुलसीदास, सचिव पद पर मो. रोऔंब आलम, उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।
इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ, इकाई-बांदा के अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, सचिव पद पर सचिन यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार को सर्व सम्मति से चुना गया। इसी प्रकार आशुलिपिक संघ, जनपद न्यायालय-बांदा का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद में धीरज कुमार निगम, सचिव पद में श्री अमित कुमार, कोषाध्यक्ष पद में राहुल सैनी, उपाध्यक्ष पद पर नीलेन्द्र खरे एवं संरक्षक पद पर रियाजुल हक निर्विरोध निर्वाचित किये गये। उप्र दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, इकाई-बांदा के संरक्षक पद पर मुन्नीलाल वर्मा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के संरक्षक पद पर प्रेमबाबू, केन्द्रीय नाजिर को नामित किया गया।