आयुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी ने आज कलेक्टेªट, बांदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कलेक्टेªट के विभिन्न पटलों के अन्तर्गत स्थानीय निकाय पटल, राजस्व अभिलेखागार, शस्त्र अनुभाग, नजारत, न्याय अभिलेखागार, ईआरके एवं अपर जिलाधिकारी न्यायालयों का भी गहनता से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश कर्मिकों को दिये। उन्होंने कलेक्टेªट केे निरीक्षण में नोटिस बोर्ड में लगी पुरानी सूचनाओं को हटाकर केवल अद्यतन सूचना नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय निकाय पटल का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया तथा पत्रावलियों को नगरपालिका/नगर पंचायत के अनुसार व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये। उन्होंने न्याय अभिलेखागार में निरीक्षण करते हुए कालातीत अवधि समाप्त होने एवं पुराने अभिलेखों जिनकी समयावधि पूर्ण हो गयी हो, उनकी बीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार में लगे अग्निशमन यंत्र के क्रियाशील होने के सम्बन्ध में अपने समक्ष चेक कराया तथा अभिलेखों का बस्ता खुलवाकर उपलब्ध सूची से पत्रावलियों का मिलान कराने पर क्रमवार अभिलेखों के न होनेे पर व्यवस्थित रूप से सभी अभिलेखों/पत्रावलियों को क्रमवार रखे जाने तथा सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने शस्त्र अनुभाग में शस्त्र अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों के लाइसेन्सों का थानावार सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ईआरके अनुभाग में सन्दर्भ रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए निस्तारण के प्रकरणों को लाल स्याही से अंकित करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। आयुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए भूमि पैमाइश के प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सन्दर्भों का समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को राजस्व वादों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराये जाने तथा अधिक दिनों तक प्रकरण लम्बित नही रहने पायें के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ जहां मतदान प्रतिशत विगत चुनावों में कम रहा है, वहां पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाये जाने तथा क्रिटिकल बूथों में आवश्यक व्यवस्थायें निरीक्षण कर पूर्ण किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, नगर मजिस्टेªट विजय शंकर तिवारी, अतिरिक्त मजिस्टेªट सहित कलेक्टेªट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।