रायबरेली, 05 फरवरी 2024

राजस्व परिषद अध्यक्ष हेमंत राव ने तहसील सदर के सभागार में जनपद के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अब तक हुए कार्यो की प्रगति जानी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से घरौनी वितरण में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और यह भी जाना की घरौली से लोगों को क्या लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलो में प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाए। जिससे कि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके और बार-बार कार्यालयो के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा की डिजिटलकरण से उचित व्यक्ति को समय से न्याय मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी(प्र) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) पूजा मिश्रा सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

————–00000————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *