नायब तहसीलदार ने छतैनी गौशाला का किया निरीक्षण
बांदा। जिले नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत छतैनी स्थित गौशाला पर उपजिलाधिकारी नरैनी के आदेश पर गौशाला का नायाब तहसीलदार नरैनी ने निरीक्षण कर गौशाला में व्यवस्था पर्याप्त पाई तथा नायाब तहसीलदार ने ग्राम प्रधान से गौवंश को संरक्षित किए जाने में किसी भी प्रकार से लापरवाही न किए जाने की सख्त हिदायत दे गौवंसों के स्वास्थ्य परीक्षण समय समय पर करवाने के निर्देश दिए।गौ शाला में ग्राम प्रधान द्वारा गौवांशों के लिए किए जा रहे कार्यों व प्रयासों को सराहा।उन्होंने बताया कि गौ शाला में संरक्षित गौवंशो के खाने के लिए प्रयाप्त भूसा व हरा चारा मौके पर पाया गया।गौशाला में नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था संतोष जनक मिलने पर हर्ष जताया इस दौरान चरई में गोवंश भूसा खाते हुए मिले। मौके पर केयरटेकर , ग्रामीण और ग्राम प्रधान रामरतन यादव, नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल ,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *