नरैनी/बांदा। विधायक ने भाजपा सरकार के सेवा सुशासन और सुरक्षा के 8 वर्षों का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया । प्रेसवार्ता कर मीडिया के समक्ष अपनी विधानसभा की उपलब्धियां भी गिनाई हैं ।
ब्लाक कार्यालय स्थित सभागार में विधायक ओम मणी वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल ने भाजपा सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियां पढ़कर सुनाई । पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक ने बताया कि कालिंजर दुर्ग में पांच करोड़ की लागत से पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य हो रहा है।इसी प्रकार करतल क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य, अतर्रा नरैनी और ओरण के चौराहों में सुंदरीकरण की धनराशि शासन द्वारा जारी हुई, अतर्रा राष्ट्रीय राजमार्ग 35 में बाईपास निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा रहा है, अतर्रा में ही रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा डाइवर्जन की व्यवस्था होते ही कार्य शुरू होगा, बदौसा को नया ब्लॉक बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है, पर्यटन क्षेत्र में गौरा बाबा धाम अतर्रा,दाब देवता पुनाहूर, कारू बाबा चंदौर, टाटुर माता उदई पुरवा नहरी में सौंदर्यीकरण कराए गये हैं । सिंहपुर में राजकीय हाइस्कूल, नरैनी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं सढ़ा में राजकीय इंटर कॉलेज प्रस्तावित हैं । नरैनी व ओरण नगर पंचायत में कान्हा गौशालाओं के लिए प्रत्येक जगह 1 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि निर्गत कराई गई है । गुढ़ा कला पंप कैनाल की मरम्मतीकरण के साथ मसौनी व रगोली भटपुरा में पंप कैनाल की स्थापना इनका लक्ष्य है । कुइयां कगर शाहपाटन व तेरा पथरा में दीर्घ सेतु निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति हो गई है । इसी तरह करतल व सिंहपुर में बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए 32 केवीए के विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत कराए गए हैं साथ करतल और ओरण पुलिस चौकियों को थाना का दर्जन दिलाना भी प्राथमिकता में है । ओरण व फतेहगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंदों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिलाना भी हमारी प्राथमिकता में शामिल है । ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल ने बताया कि अटल भूजल परियोजना एवं भूमि संरक्षण विभाग को निर्माण कार्य हेतु साढ़े चार करोड़ रुपए लागत के प्रस्ताव ब्लाक द्वारा भेजे गए हैं । इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी, दिलीप सिंह राजपूत, नागेंद्र मिश्रा, दिलीप गर्ग, देवीदयाल साहू, राकेश दीक्षित,राजकिशोर बाजपेई आदि मौजूद रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *