बांदा। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के दा आगमन पर सर्किट हाउस पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस मलकार्जुन खड़गे को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय परिवार घोषित किया जाए,  देश एवं प्रदेशों में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ का गठन किया जाए, उत्तराखंड एवं पंजाब की भांति सेनानी उत्तराधिकारियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाए, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण । महापरिषद को सरकारी मान्यता प्रदान की जाए साथ ही सेनानी परिवारों के हितार्थ नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी द्वारा संसद पटल पर आवाज बुलंद की जाए पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा महापरिषद के  पदाधिकारियो  को आस्वस्थ किया गया कि इस विषय में गंभीरता से विचार कर कांग्रेस पार्टी कार्य करेगी इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू  दुबे एडवोकेट चित्रकूट जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना शाह  जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारकेश मंडेला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी,  महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, कांग्रेस महासचिव धीरेंद्र पांडे धीरू, महापरिषद चित्रकूट धाम मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *