नरैनी/बांदा। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में संचारी रोग एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सहायक विकास अधिकारी की मौजूदगी में निरीक्षण कार्य किया गया।निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिली महिला सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
संचारी रोग एवं स्वच्छता अभियान अभियान के तहत क्षेत्र में मौजूद ग्राम पंचायत उदयपुर, पड़मई,गुढ़ा कला,सहित विभिन्न ग्रामों में ब्लीचिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव साथ ही झाड़ कटाई,नाली साफ सफाई जल भराव की समस्या का निस्तारण किया गया।इस दौरान उदय पुर में एक दर्जन सफाई कर्मी साफ सफाई कार्य के लिए लगाए गए थे।मौके पर निरीक्षण कार्य के लिए पहुंची टीम को एक महिला सफाई कर्मचारी मधुबाला देवी गैरहाजिर मिली।जिसके खिलाफ जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कार्यवाही के निर्देश दिए।साथ ही चेतावनी दी। बताया कि सफाई अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्य में लगाए गए सफाई कर्मियों द्वारा अगर ग्रामों में साफ सफाई कार्य में लापरवाही करते है तो वह किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही की होगी।मौके पर मौजूद सहायक विकास अधिकारी सुशील द्विवेदी बताया कि संचारी रोगों के रोकथाम के लिए एम माह तक के लिए निर्धारित किए गए पखवारे में ग्राम पंचायतों में साफ सफाई कार्य होगा। ग्रामों में साफ सफाई के लिए ब्लाक क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मियों की सेक्टर वार टोली लगाई गई है।जो ग्राम प्रधान और सचिव के निर्देशों का पालन करेंगे।इस दौरान ग्रामों में चिन्हित स्थानों में ब्लीचिंग और एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव,नालियों की साफ सफाई और एक जगह एकत्र जलभराव का निस्तारण करेंगे।