– जिलाधिकारी ने तहसील अतर्रा में सुनी फरियादियों की समस्याएं
– पांच शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
बांदा। जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बदौसा की एक महिला फरियादी द्वारा आवास हेतु पट्टा दिलाये जाने के सम्बन्ध में अनुरोध करने पर जिलाधिकारी ने कानूनगो को तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित फरियादी को पट्टा दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम बल्लान के लोगों द्वारा चकमार्ग पर कब्जा को हटाये जाने के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए लेखपाल को मौके पर आज ही जाकर अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिये। संजय नगर अतर्रा में नाली निर्माण एवं सफाई तथा वर्षा के समय जलनिकासी हेतु डेªनेज की व्यवस्था कराये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत से सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को प्रकरणों के निस्तारण हेतु एक दिन कैम्प लगाकर निस्तारण करने के निर्देश दिये। बदौसा रोड में पानी लीकेज की समस्या को तत्काल ठीक कराये जाने हेतु अधिशाषी अभियंता जलनिगम को निर्देश दिये। सरकारी हैण्डपम्प में समरसेबिल लगाये जाने की शिकायत पर बीरमपुर के लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, डीएफओ अरबिन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार अतर्रा सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *