बांदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में परिवहन आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिलाधिकारी बाँदा द्वारा पुलिस, परिवहन व जिला प्रशासन की टीम गठित करते हुए अपंजीकृत / अवैध ई-रिक्शा के विरूद्ध 1 से 30 अप्रैल 25 तक विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश के क्रम में आज पाँचवे दिवस टीम द्वारा 62 ई-रिक्शा खडे कराकर चेक किये गये तथा 22 ई-रिक्शा पर चालान । बन्द की कार्यवाही करते हुए कालु कुँआ मण्डी में निरूद्ध किया गया। उक्त टीम द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट / सीटबेल्ट वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए 129 वाहन चालकों का चालान किया गया। इसी प्रकार से आगे भी उक्तवत कार्यवाही जारी रहेगी।