– अभियुक्त के कब्जे से आठ किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब को थाना कमासिन पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कमासिन क्षेत्र के कुम्हेड़ा सानी यात्री प्रतिक्षालय के पास से एक व्यक्ति को अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 08 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शत्रुघन सिंह उर्फ लुस्सु सिंह पुत्र दुर्विजय सिंह निवासी बाघा थाना बिसंडा जनपद बांदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *