– अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा व्यक्ति की गैर-इरादतन हत्या मामलें में दूसरे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 6 अप्रैल 25 को थाना बबेरु क्षेत्र के ग्राम सिमौनी में दो पक्षों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद में रहीम बक्श पुत्र करीम को लाठी-डण्डे से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना बबेरु में अभियोग पंजीकृत किया गया था । मामलें में एक अभियुक्त जाकिर उर्फ जग्गा पुत्र रफीवा निवासी सिमौनी थाना बबेरु जनपद बांदा को 08 अप्रैल2025 को गिरफ्तार किया जा चुका है । इसी क्रम में आज थाना बबेरु पुलिस द्वारा घटना में वांछित दूसरे अभियुक्त साकिर पुत्र रफीवा को ग्राम सिमौनी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *