वाराणसी। देश में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उत्सव को मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को पर्व के रूप में मनाए जाने के लिए बनारस के बाजार तिरंगे के रंग में रंग गए है। बाजारों में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के लिए तिरंगे की डिमांड बढ़ गई है। लोग बेहद ही जोरो शोर से तैयारी कर रहें है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए हर वर्ग के लोग तिरंगा झंडा खरीदने में जुटे है। बनारस के विभिन्न स्थानों पर जगह – जगह तिरंगे झंडे के साथ अनेको खूबसूरत टोपी ,पैंट ,कुर्ता ,सहित सैकड़ों तिरंगे से बने सामानों की बिक्री हो रही है। तिरंगे की दुकान लगाने वाले दुकानदार गोपाल चक्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड पर आकर्षक सामानों की बिक्री की जा रही है। जो लोगो को खूब आकर्षित कर रहा है। बाजार में तिरंगा चश्मा, चूड़ी, हेयर बैंड, साड़ियां महिलाओं के लिए आकर्षण बना हुआ है गौरतलब है, कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी भवनों और ऑफिस को तिरंगे के रंग में सजाया जा रहा है, वही हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे शहर में में तिरंगा लगाए जाने को लेकर प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ है। ऐसे में बाजारों में तिरंगे की डिमांड काफी बढ़ गया है।