बांदा। रविवार को तिंदवारी में सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कल्लू पहलवान ने की। बैठक में मृतक भोज पर कम खर्च करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा संस्थान की क्षेत्रीय एवं ग्रामीण इकाईयों की गठन की भी चर्चा की गई।इसके साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए मृतकों की यादव में फलदार वृक्षों के रोपण पर भी विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष मंुगीलाल पटेल ने कहा कि मृतक भोज में कम से कम धनराशि खर्च किया जाना चाहिए। बल्कि इससे बचने वाली धनराशि को बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजयराम पटेल ने किया। इस मौके पर राजकरन पटेल, जगदीश पटेल, रोहित, बुद्धराज, दिनेश, निरंजन, शत्रुधन, उमेश, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, शिवपूजन, हीरालाल, अलख नारायण सिंह, कुबेर सिंह, अनूप सिंह पटेल, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *