-आपातकाल असंख्य लोगों के साहस संघर्ष और बलिदान का प्रतीक
बाँदा। भारतीय जनता पार्टी ने आपात कल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस ने देश को आपातकाल थोपकर संबिधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व नागरिक अधिकारों का गला घोंटने का कुत्सित प्रयास किया था स ज़ब संविधान के 25 वर्ष पूरे हो रहे थे तब 25 जून 1975 को कांग्रेस ने आपातकाल लाकर संविधान व लोकतंत्र का गला घोंट दिया था उसकी आत्मा को कुचल दिया था स नागरिकों के अधिकारों को लूटकर देश को जेलखाना बना दिया था लेकिन कांग्रेस के माथे पर लगा ये पाप कहीं धुलने वाला नहीं है स उन्होंने कहा की आपातकाल कांग्रेस की सोच का जीता जागता उदाहरण है ज़ब एक परिवार को सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचल दिया गया स संबिधान , न्यायपालिका और मीडिया और न्याय पालिका सब बंधक बन गए। देश में लोकतंत्र की पुनः स्थापना हेतु लोकतंत्र सेनानीयों ने संघर्ष किया और इस कानून को 21 मार्च 1977 को आपातकाल को इस देश से हटाना पड़ा स कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांघी द्वारा देश में लगाया गया आपातकाल लोकतांत्रिक मूल्यो , अभिव्यक्ति कि स्वतंत्रता और नागरिक और नागरिकों के अधिकारों पर सीधा आघात है। आज से 50 वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए इस दमनकारी निर्णय की स्मृति में यह दिन संविधान हत्या दिवस के रूप में याद किया जाता है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि लोकतान्त्रिक सेनानीयों ने आपातकाल के अत्याचारों का सामना करते हुए लोकतंत्र की ज्योति की रक्षा की स खतरा देश को नहीं वल्कि उनकी कुर्सी का था इसीलिये इमरजेंसी लगाकर पूरे देश को अंधेर में डाल दिया संबैधानिक व्यवस्थाओं को समाप्त कर संविधान कि मर्यादा को चोट पहुंचाई स और एक लाख लोगों को मीसा व दी आई आर के तहत जेल में डाल दिया स आज बी जे पी उस दौर की याद में लोकतंत्र कि रक्षा का संकल्प लेती है। और भाजपा का हर कार्यकर्त्ता लोकतंत्र कि रक्षा के लिए समर्पित है स कार्यक्रम को लोकतंत्र रक्षक सेनानी अतरवीर सिंह व अखिलेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया स अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी उपस्थित लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को साल, मोमेंटो व फल देकर सम्मानित किया स अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी जीतू, पालिकाध्यक्ष मालती बासू, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, विवेकानंद गुप्ता, उत्तम सक्सेना, ममता मिश्रा, वंदना गुप्ता, रीता गुप्ता, संतू गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह धीरू, दुर्गा प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।