– अभियुक्त के कब्जे से 1050 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि आज सुबह थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना से अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम महोतरा जरुआ-ओरन  से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 1050 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनोद उर्फ छोटू गौतम पुत्र चुन्ना गौतम निवासी सेमरिया कुशल थाना अतर्रा जनपद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *