रायबरेली, 14 अगस्त 2023

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन सभागार में इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली की जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बैकर्स अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो लाभार्थी सम्बन्धित शाखा में लोन व शासन की लाभ परक योजनाओं के लिए आवेदन करता है तो लाभार्थी के आवेदन को गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्यवाही करें। किसी भी प्रकार से आवेदन के प्रकरणों को लम्बित न रखा जाए। उन्होंने समस्त बैकर्स अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि सरकार की जो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है उन लाभार्थियों पर विशेष ध्यान देकर कार्यवाही की जाए। वार्षिक ऋण योजना, ऋण जमा अनुपात, फसली ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड डेरी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना आदि महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से बैठक में चर्चा की गई।

इस मौके मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के अधिकारी सहित बैकर्स अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *