– लगभग 300 ग्रामवासी में हुए लाभान्वित
बांदा। प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज,मनु बंसल के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेंद्र पाल के नेतृत्व में ग्राम पचपहरा के समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास और ओंकार सोनी ब्लॉक/तहसील कबरई जनपद महोबा की उपस्थित में बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स, आदि का वितरण ग्राम पचपहरा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा और सदस्य नग्गो ख़ातून के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल,पर्स आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में अध्यक्ष रिज़वान अली,सचिव मोहम्मद इदरीश,संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महामंत्री मोहम्मद अज़हर, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी,महिला महामंत्री रिया खान,शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान,शाखा प्रमुख बरईमानपुर पवन पाण्डे सदस्य अलीमुद्दीन,शहाना खान,नेहा ख़ातून, अनम खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।