बांदा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चिल्ली की सुनीता पत्नी अशोक कुमार प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि पीड़िता के पति वर्तमान ग्राम प्रधान है। पीडिता के पति दिनांक 26.जून को गौशाला व हरिजन बस्ती के जल निकासी हेतु पाइप डलवाकर सरकारी कार्य करवा रहे थे। तभी गांव के कुछ दबंग लोग मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर जेसीबी में ईंटा फेंककर मारने लगे और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने लगे पीड़िता के पति के द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर दौड़कर पकड़ लिया और मारपीट करने लगे तथा पीड़िता के पति के गले में पड़ी साफी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास करके पीडिता के पति का मोबाइल व पीड़िता पति के ऊपर की जेब में पड़े 2000 रुपए छीनकर पीडिता के पति हाथ मरोड़ दिया जिससे पीड़िता के पति के हाथ में गम्भीर चोंटे आ गई और फैक्चर हो गया। विपक्षीगणों को थाना पुलिस गिरफ्तार करके मौके से ले गई परन्तु उसी दिन विपक्षीगणों को छोड़ दिया दिनांक 28 जुलाई को पीड़िता के पति की रिपोर्ट थाना कोततवाी देहात में
धारा 310(2).311 बी0एन0एस0 में दर्ज की गई। उक्त लोगो ने धमकी दिया है कि पीडिता के पति की हत्या करके ही जेल जायेगें। विपक्षीगणों के भय के कारण पीड़िता के घर नही आ रहे है। विपक्षीगण बिना किसी भय के खुला घूम रहे है तथा थाना पुलिस विपक्षीगणों को गिरफ्तार नही कर रही है। विपक्षीगण अज्ञात लोगो के साथ रात्रि में आते है और गाली-गलौज करके पूरे परिवार को बरबाद करने तथा मुकदमा वापस करने की धमकी देते है। यदि अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करके जेल नही भेजा गया तो उक्त मुकदमा की सही विवेचना हो पाना सम्भव नही है। विपक्षीगण गवाहों व साक्ष्यों को प्रभावित कर रहे है जो गुण्डा व दबंग किस्म के राजनीतिक प्रभावशाली व पैसेवाले व्यक्ति है। जो कभी भी मौकाश्पति व अन्य परिवारीजनों की हत्या कर सकते है या पीड़िता के पति को झूठें व गम्भीर मुकदमों में फंसा सकते है। मांग है कि गिरफ्तार करवाकर जेल भेजने व पीड़िता के पति व परिवारीजनों की जानमाल की रक्षा करने की मांग की है।