बबेरू/बांदा। बबेरू क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ को झेल रहे बबेरू विधानसभा के इटर्रा गांव वासियो की मदद के लिए विधायक ने हाथ बढ़ाया।बबेरू विधानसभा से सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव कमासिन ब्लाक अंतर्गत इटर्रा गांव पहुँचकर बाढ़ के हालात जाना साथ ही बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री किट वितरित किये वही विधायक ने कहा कि  ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी प्रकार की सरकारी मदद बाढ़ पीड़ितों को नही की गई, मेरे द्वारा आटा अरहर की दाल सरसो का तेल नमक सोयाबीन की बरी मसाला आलू आदि सामग्री की किट वितरित की गई ।
बाढ़ पीड़ितों में शिवदुलारी, उदयराज,शिवबली यादव ,चुनकी बेवा सुनीता देवी, राजरानी,तिजिया, ननकवा, दशरथ बर्मा, सिद्धगोपाल बर्मा, राजकुमार बर्मा, सोनू बर्मा ,भुरवा बर्मा, बाबूलाल बर्मा, मेडिया बर्मा, मंटू बर्मा, हीरामनी कोटार्य, रामसूरत कोरी,राजा निषाद, रामदेव बर्मा,बीरेंद्र कोरी,आदि को राशन किट दी गई।इस दौरान शिवबरन यादव के के महंत पुत्तन सिंह अखिलेश पाल उदयवीर यादव विजयकरण श्रीवास अभिषेक बर्मा राममिलन यादव पत्तू यादव ओमप्रकाश यादव उमेश निषाद रामबाबु गुप्ता सुरेश यादव चंद्रपाल यादव सुनील यादव भगवानदीन आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *