नरैनी/बांदा। मंडल के भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का कार्य करेंगे।आगामी 13अगस्त को मंडल के भाजपाइयों के द्वारा कस्बे में यात्रा निकालने का कार्य करेंगे। मंगलवार के दिन कस्बे से कालिंजर नीलकंठ महादेव  के दर्शन के लिए जा रहे जिला प्रभारी रामकिशोर साहू और जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित का सभी मंडल टीम के लोगो ने डाक बंगला के बाहर फूल मालाओं से स्वागत किया।कस्बे में पधारे जिला प्रभारी ने मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी से आगामी 13अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी तैयारी के बारे में चर्चा की।बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा सिर्फ झंडा लगाने तक सीमित नहीं बल्कि यह यात्रा आमजन तक राष्ट्र भक्ति को जगाने वाली होगी।तैयारी के संदर्भ में जिला प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर  आगामी 8अगस्त को मंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न होगी।13अगस्त को तिरंगा यात्रा और 14अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।इस दिन क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यो के स्वजनों को सम्मानित किए जाने का कार्य किया जाएगा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर,विधायक प्रतिनिधि राकेश दीक्षित गांधी,मंडल महामंत्री हरिराम कबीर बेदी,नागेंद्र मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष अंजली द्विवेदी,मंडल उपाध्यक्ष संतोष शिवहरे,पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा,भाजपा कार्यकर्ता रवि शंकर मिश्रा,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *