बांदा। गांवों में एक तो पानी ने परेशान कर रखा है और ऊपर से बरसात में विभाग ने नाली निर्माण के चलते निकली हुई मिट्टी को नहीं हटाया तो लोग निकलने में चोटहिल हो रहे है। जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मामल नरैनी तहसील के बड़ोखर बुजुर्ग से तेरा गांव के संपर्क मार्ग का है जहां पर सड़क तो उसी तरह पड़ी हुई है लेकिन उसके किनारे किनार नाली निर्माण कराया जा रहा है जो कि लाखों रुपए की लागत है जिसके चलते प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नाला निर्माण कराया जाना था लेकिन पैसा तो आया नाले के लिए लेकिन निर्माण हो रहा है केवल नाली का जिसको एक ठेकेदार द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। जिसके द्वारा नाली निर्माण में खोड़ी गई मिट्टी को सड़क के बीचों बीच डाले हुए हैं जिस चलते आए दिन लोग मिट्टी की वजह से गिर कर घायल हो रहे हैं वहीं प्राथमिक विद्यालय झाड़ी का पुरवा के प्रधानाध्यापिका निधि श्रीवास्तव ने जिला अधिकारी के यहां शिकायत करके बताया कि जब ठेकेदार को मालुम था कि ये मार्ग एक गांव से दूसरे गांव को मिलता है और इस तरह बरसात हो रही है तो ऐसे में निर्माण कराने के समय सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए लेकिन ठेकदार द्वारा अपनी मनमानी करते हुए मिट्टी को नहीं हटा रहा है और ऐसे में विद्यालय के बच्चों के साथ साथ राहगीर भी गिर कर घायल हो रहे हैं। इस मौके पर फूल सिंह,अजय कुमार,रोहित,अनिल,बाबू,दिलीप,राजू आदि ने विरोध दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *