– ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

बबेरू/बांदा। मर्का गांव के खड़ग़ताला में 6 दिनों से विद्युत पोल टूटने की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप्प,पड़ी है,ग्रामीणों ने कहा कि अगर लाइट नहीं चालू हुई तो हुई तो सोमवार को आंदोलन होगा।

मर्का गांव के खड़ग़ताला डेरा के रहने वाले दर्जनों ग्रामीणों ने मर्का विद्युत पावर हाउस पर शनिवार की रात्रि 11रू00 बजे विद्युत लाइट की सप्लाई चालू न करने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। वही ग्रामीणों ने बताया कि हमारे मर्का ग्राम पंचायत के खड़ग़ताला में 6 दिनों से विद्युत पोल टूटे पड़े हुए हैं। लगभग 600 लोगों की आबादी में बसा हमारा डेरा लाइट से वंचित है, कई बार जनप्रतिनिधि विद्युत विभाग के एसडीओ जेई व अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक लाइट हमारे गांव की चालू नहीं हुई, बरसात का सीजन है। जहरीले कीड़े सर्प घूमते रहते हैं, जिससे लोगों को काटने का डर बना रहता है।और भीषण गर्मी को देखते हुए लाइट की बहुत आवश्यकता है। अगर हमारी लाइट चालू नहीं की गई, तो सोमवार को विद्युत पावर हाउस बबेरू पर ग्रामीणों के साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस मौके पर बुधराज यादव सामाजिक कार्यकर्ता ,विजय कुमार, राममिलन, धनराज,रामेश्वर, मनोज कुमार, रामबाबू, विनोद कुमार, राज नारायण, रज्जन, राजा मिश्रा, अमर चंद्र, वीरू यादव, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद

रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *