आज दिनांक 27–09–2025 को आधुनकि रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री मेंस यूनियन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ शहीद भगत सिंह क्लब (सुपरवाइजर क्लब) के चुनाव के लिए नामांकन किया गया। जिसमें सचिव पद हेतु सुरेंद्र वर्मा सहित सात लोगों ने नामांकन किया। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए अंगद कुशवाहा, सदस्य पद के लिए सुनील कुमार, रामलोचन सरोज, दीपक तिवारी, पंकज कुमार शर्मा, जे पी मीना ने आरसीएफमेंस यूनियन के अध्यक्ष राकेश दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन किया । इस मौके पर संगठन मंत्री रोहित मिश्र , , कार्यवाहक महामंत्री बलिराम यादव, वर्कर कैंटीन कमेटी सदस्य विकल्प पाण्डेय , अग्निवेश प्रसाद, अनिल यादव, अजय यादव, इंद्रलाल मीना , जतिराज मीना, हंसराज, विक्रम सिंह, अमल कुमार सिंह, इजहार अली, सुनील कुमार,मान सिंह, भूर सिंह, अवधेश आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *