बांदा। जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना बदौसा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम नदीटोला में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं /महिलाओं को एकत्रित कर शासन की विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही पर्दे पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित लघु फिल्म  के प्रसारण के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया । ग्राम चौपाल के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई । महिलाओं/बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही जिन महिलाओं द्वारा अपनी तथा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में निर्भीक होकर बात की जा रही है, उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है, जिससे अन्य महिलाओं का भी हौसला बढ़ रहा है । मिशन शक्ति टीम में उ0नि0 रामनारायण सरोज, म0कां0 सुनीता गुप्ता, म0कां0 सुहारती आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *