वाराणसी। जनपद में सोमवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मंच कला विभाग में आजादी एवं देशभक्ति गीतों की समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. अनुराग यादव और मंचकला की विभागाध्यक्ष डाॅ.संगीता घोष के द्वारा श्रीगणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता के क्रम में सर्वप्रथम बी.म्यूज द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों अनु, अनीता, अनुजा, कीर्ती, नेहा के द्वारा ‘आओ हम सब गाए इस देश के तराने’ की प्रस्तुति हुई। दूसरी प्रस्तुति एम.म्यूज चतुर्थ सेमेस्टर की रुपिका, आस्था, शालू, नैनिका, आशीष, हरगोविंद के द्वारा ‘ये देश मेरी जान’ की हुई इसी क्रम में विभाग के विद्यार्थियों के कुल सात समूहों की प्रस्तुतीकरण संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम.म्यूज के ‘सतरंगी रंग’ समूह को मिला। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से बी.म्यूज द्वितीय वर्ष के ‘आओ हम सब गाएं’ और एम.म्यूज चतुर्थ सेमेस्टर के ‘देश मेरी जान है’ गीत रहे तथा तीसरा स्थान बी.म्यूज तृतीय वर्ष के ‘मेरा गंगा यमुना का देश’ गीत को प्राप्त हुआ इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में विभाग की डाॅ. ऋचा वर्मा रही। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आकांक्षी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डाॅ. संगीता घोष ने किया।