– नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया भण्डारे का आयोजन
नरैनी/बांदा। स्थानीय प्रशासन और ।नगर पंचायत के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों सहित कस्बे में की दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गई। विसर्जन स्थल पर नगर पंचायत द्वारा पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।साथ प्रतिनिधि ने खुद से भंडारे का आयोजन कर हजारों लोगों को हलवा विरतण करवाया।
शुक्रवार की देर शाम नरैनी कस्बे सहित आसपास के गावों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विर्सजन का कार्य होता रहा। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में तकरीबन  आधा सैकड़ा प्रतिमाएं केन कैनाल में विसर्जित करवाई गई।इस दौरान नगर पंचायत द्वारा विसर्जन स्थल में पर्याप्त इंतजाम करवाए गए थे।विसर्जन के एक दिन पहले से बिजली ,पानी, सहित विभिन्न इंतजाम करवा दिए गए थे।विसर्जन के दिन नगर पंचायत प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर द्वारा लगातार भंडारा चलाया गया।इस दौरान देवी भक्तों को प्रसाद वितरित करवाया।व्यवस्था संभालने में नगर पंचायत करनी और  सभी वार्ड के मेंबर जुटे रहे।उधर कैनाल में बारी बारी से गोताखोरों की मदद से सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू रहा।मौके पर क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत त्रिपाठी सहित कोतवाली निरीक्षक संदीप तिवारी, उप निरीक्षक नीरज कुमार की मौजूदगी में कोतवाली फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थानीय प्रशाशन ने पनगरा  नहर कोठी सहित मुख्य पुल में स्थल बनाए थे।इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा, प्रतिनिधि राकेश दीक्षित,सहित नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर, ईओ अनिल कुमार,नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला,आदि लोग मौजूद रहे।
इनसेट-
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं हरिश्चन्द्र सोनकर
नरैनी/बांदा।भाजपा नेता और वर्तमान में नगर पंचायत प्रतिनिधि हरिश्चन्द्र सोनकर द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी निभाने का कार्य किया जाता है।क्षेत्र में लोकप्रिय हो चुके हरिचंद्र सोनकर ने आज प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में हजारों देवी भक्तों को अपने हाथों से हलवा वितरण का कार्य करवाते रहे।इस दौरान इस कार्य में उनके साथ पीयूष गर्ग,प्रवीण गौतम,लालू यादव,देवीदयाल साहू,विजय दीक्षित,सुरेंद्र मस्ताना,सहित क्षेत्र के लोगों ने कार्य में सहयोग प्रदान कर प्रसाद वितरित करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *