कमासिन/बांदा। थाना क्षेत्र के ग्राम दांदौ धोबिन पुरवा निवासिनी एक 37 वर्षीय महिला अपनी दो पुत्रियो को घर में अकेला छोड़कर 1 अक्टूबर 2025 को सुबह 6रू00 बजे घर से अपने जेवर सहित घर में रखे रुपए लेकर प्रेमी के साथ चंपत हो जाने की रिपोर्ट पति ने थाना कमासिन में दर्ज कराई है घटना की सूचना पाकर परदेश से वापस आए पति ने थाना कमासिन में पत्र देकर थाना प्रभारी को बताया की पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर को छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई है थाना प्रभारी कमासिन ने गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही किए जाने का पति को भरोसा दिया है।