बबेरु/बादा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ई रिक्शा से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको एंबुलेंस की सहायता से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बबेरू  में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। बबेरू कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज बांदा भेज दिया है।
मरका थाना क्षेत्र के बैरफ गांव निवासी अजय पुत्र गयाचरण उम्र 25 वर्ष  सोमवार को गांव से अपने बहनोई को बबेरु छोड़ कर अन्य काम करने के बाद वापस अपने घर जाते समय पतवन गांव के समीप ई रिक्शा मे बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार अजय निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उपचार किया जाने लगा तभी इलाज के  दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। मृतक पॉच बहनों मे इकलौता था।
मृतक की पत्नी सरिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। सरिता की शादी 8 माह पहले ही हुई थी मृतक का साला शिवा कान्त ने बताया कि पतवन  गांव के पास  ई रिक्शा पर बाइक की टक्कर हो गई है। एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल लेकर आए थे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *