– स्वदेशी संकल्प अभियान सम्मेलन का आयोजन
बांदा। सदर विधानसभा के अन्तर्गत बांदा नगर में स्वदेशी संकल्प अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पूर्व विधायक मानिकपुर आनन्द शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मालती गुप्ता बासू उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा कल्लू सिंह राजपूत ने की। पूर्व विधायक आनन्द शुक्ला द्वारा बताया गया कि हम सब यहॉ पर स्वदेशी संकल्प के लिए एकत्रित हुये है और यह संकल्प आत्मनिर्भर एवं विकासित भारत की नीव है तथा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है और हमारी शक्ति है। उनके द्वारा बताया गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आव्हान किया एवं उनके द्वारा आज मेक इन इण्डिया, स्टार्टअप इण्डिया एवं वोकल फार लोकल जैसे अभियान इसको आगे बढा रहे है। पूर्व विधायक द्वारा बताया गया कि जी0एस0टी0 दरों में कटौती से स्वदेशी संकल्प अभियान को धार मिलेगी तथा इस कटौती से आमजनमान को बहुत अधिक राहत भी मिल सकेगी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही मेें की गयी जी0एस0टी0 कटौती से रोजमर्रा में उपयोग होने वाली वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आयी है जिसका सीधा लाभ आमजनमानस को मिलेगा। साथ ही साथ इस कटौती से  किसानों को राहत मिलने के साथ साथ शिक्षा सस्ती हुयी है तथा हेल्थ केयर सुलभ हुऑ है। सदर विधायक द्वारा बताया गया कि मेक इन इण्डिया का अगला चरण मेक फॉर दा वर्ल्ड है अन्त में सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा उपस्थित व्यापारियों के साथ यह प्रतिज्ञा ली गयी कि हम स्वदेशी अपनाएंगे, हम गर्व से कहेगे की यह स्वदेशी है, हम अपने देश को अत्मनिर्भर बनाएंगे और हमारा लक्ष्य होगा की हम हर घर स्वदेशी, घर-धर स्वदेशी का संकल्प गॉव गॉव गली गली तक पहुचा कर हर घर में स्वदेशी की अलख जगाएंगे। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कल्लू सिंह राजपूत जी द्वारा उपस्थित व्यापारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *