नरैनी/बांदा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन विशाल कलश शोभायात्रा निकाल कर देवी देवताओं का पूजन किया गया। गढ़ा गांव स्थित शिव बाबा मंदिर के पुजारी फालगो प्रसाद तिवारी यहा मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करा रहे है।पहले दिन कथा व्यास प्रदीप कृष्ण शास्त्री (वृंदावन धाम) की अगुआई में कलश शोभायात्रा निकाली गई।गाजे बाजे के साथ गढ़ा गांव स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर सहित गांव के सभी देवालयों तक सिर में कलश लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुची और पूजन किया।इस दौरान कथा परीक्षित श्रीमती संतोष तिवारी, डा श्याम सुंदर, रोहित तिवारी,रामू तिवारी,चंद्रपाल त्रिपाठी, रामकिशोर पाठक, छोटे, देवनाथ, रामपाल, शिवविलाश आदि शामिल रहे।