बांदा। मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जन प्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों के अनुसार कार्य योजना बनाए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत मटौंध में मार्ग निर्माण एवं जल निकासी हेतु नाले एवं नाली का निर्माण कार्य तथा स्ट्रीट लाइट, सड़क के निर्माण से पूर्व टेलीफोन, विद्युत के तारों को अंडरग्राउंड डालने हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य व्यापारिक क्षेत्र का विकास कार्य एवं प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण तथा पार्क एवं ओपन स्पेस का विकास किए जाने हेतु निर्देशित किया। विद्यालय का कार्यकाल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प इत्यादि कार्यों के लिए 05 करोड़ 23 लाख के कार्यों को कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने इलेक्ट्रिक सिटी के कार्यों व अन्य कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराए जाने के संबंध में निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मटौंध लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।