– मौके से 1250 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी की मिशन टीम द्वारा अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कल शाम थाना तिन्दवारी की मिशन टीम/एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी, इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोखरही में एक व्यक्ति गुमती/डिब्बा(दुकान) में अवैध रुप से सूखा गांजा रखकर बिक्री करता है । सूचना पर तत्काल मिशन शक्ति टीम द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्त को पकड़कर दुकान की तलाशी ली गई तो मौके से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनोज पुत्र मुन्ना निवासी गोखरही थाना तिन्दवारी जनपद बांदा है।