नरैनी/बांदा। शीत लहर के चलते बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित विद्यालयों में ठंड को देखते हुए शिक्षकों ने समय परिवर्तन की मांग जिलाधिकारी से की है ।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी एवं अटेवा के जिला संरक्षक मंडल अजय कुमार साहू ने जिलाधिकारी बांदा से मांग की है कि वर्तमान समय में शीतलहर एवं ठंड बढ़ गई है जिसको देखते हुए विद्यालयो में छोटे-छोटे बच्चों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है ।प्रदेश के कुछ जिलों में समय परिवर्तन भी कर दिया गया है। इसलिए हमारे जनपद में भी प्रातः 10.00 बजे से लेकर विद्यालय खोलने की हेतु आदेशित करने का कष्ट करें ।कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने हेतु समय परिवर्तन बहुत जरूरी है। बैठक में इंद्रपाल विमल,विनय पांडे, लखनलाल साहू ,राकेश कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार कुशवाहा, अनिल कुमार ,बृजेंद्र सिंह दीवान, भैरो प्रसाद,कपिल देव,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।