– किसानों को सुविधाएँ न होने पर सचिव को लगाई फटकार

– अलाव व जलपान व्यवस्था करने के सचिव को दिए निर्देश

बाँदा। बबेरू मंडी समिति में किसानों मिलने वाली सुविधाएं न दिए जाने की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सरकारी धन खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को फटकार लगाई। जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ अचानक मंडी समिति पहुंचे जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों से आये किसानों के लिए ठण्ड से बचाव के लिए न अलाव की कोई व्यवस्था थी और न ही रुकने का इंतजाम था। इसी प्रकार उनके जलपान की भी कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी उन्होंने मंडी समिति के सचिव व जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल किसानों को सभी सुबिधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि दुबारा शिकायत मिलती है तो उच्चाधिकारियों से कार्यवाही करवाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे अजय सिंह पटेल , नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह व सुखदेव वर्मा , मण्डल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे , श्यामजी मिश्रा , राजा दीक्षित , रामप्रकाश साहू , संतोष यादव , रामजी शुक्ला , अंकित शिवहरे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *