नरैनी/बांदा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर ध्यान एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।छात्रों ने ध्यान और योग को अपनाने का संकल्प लिया। संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ध्यान अभ्यास के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक इं.राजेश कुमार सिंह द्वारा ध्यान एवं योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।संस्थान के निदेशक प्रोव एसवपीव शुक्ल के मार्गदर्शन एवं प्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. शैलेंद्र बादल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शारीरिक प्रशिक्षक हर्ष खरे, जितेंद्र यादव, बबलू प्रजापति सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष के नागेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया। सभी ने ध्यान को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ में मानसिक संतुलन, तनावमुक्त जीवनशैली एवं आत्मिक शांति को बढ़ावा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *