– जलसे में वालिदैन की बताई फजीलत
बांदा। बीती रात ग्राम दसौली में एक अजी़मुश्शान जलसा ए सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि व आलिही वसल्लम का आयोजन किया गया। जिसमे हज़रत मौलाना सैय्यद आ़बिद रब्बानी ने अज़मते वालिदैन पर गुफ़्तगू करते हुए फ़रमाया कि ऐ मुसलमानों अगर तुमसे तुम्हारे माँ बाप राज़ी हैं। तो पीर साहब की दुआएँ और तावीज़ भी काम करेंगे और अगर तुमसे तुम्हारे माँ बाप नाराज़ हैं। तो ना पीर की दुआ काम आएगी। और ना किसी का तावीज़। ऐ लोगों अपने माँ बाप को राज़ी कर लो। ह़ज़रत मौलाना सैय्यद वाजिद रब्बानी साहब ने फ़रमाया कि आज मुसलमानों में शादी ब्याह के नाम पर ग़लत रस्मो रिवाज जो हो रहे हैं। उनसे हम सबको बचना चाहिए और अल्लाह और उसके रसूल के बताए हुए तरीक़े पर चलना चाहिए। सैय्यद अकबर रब्बानी ने अपने मख़्सूस अंदाज़ में खूबसूरत नातो मनक़बत पेश किए। प्रोग्राम में आए सभी लोगों ने जलसे को खूब पसन्द किया। शोबा ए तबलीग और इत्तेहाद कमेटी के लोगों ने जलसे को सजाया। जलसे के बाद अमीर शोबा ए तब्लीग़ मौलाना सय्यद आबिद रब्बानी साहब की जानिब से ज़रूरतमंदो को बैडशीट (चादरें) बाँटी गई। जलसे में खुसूसी तौर पर क़ारी ज़ुलफ़िक़ार अहमद, दिलशाद अहमद,बबलू, बल्लू बाबा, नसीम ख़ान, जुनैद ख़ान, वसीम ख़ान आदि शामिल रहे। जलसे में लगभग 100 लोगों की शिरकत रही। गाँव व कमेटी के लोगों ने जलसे में आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया